⚡ ब्रेकिंग News

21वर्षीय युवक का इलेक्ट्रिशियन विद्युत स्पर्शाघात से हुई दर्दनाक मौत।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 10/07/2026 जिले के कुटुंबा प्रखंड के अम्बा हरदता में विद्युत स्पर्शाघात से एक 21वर्षीय युवक रोहित कुमार इलेक्ट्रिशियन को दर्दनाक मौत हो गया। मृतक व्यक्ति का पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के बभंडी गांव गणेश साव के पुत्र के रूप में हुआ है। रोहित कुमार अपने बड़े भाई के साथ काम करने के लिए जा रहा था, दोनों भाई विद्युत विभाग में काम करते थे। मृतक व्यक्ति इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। कार्य पर जाने के क्रम में ही दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक रोहित कुमार तीन भाई में दुसरे नंबर के था।बड़ा भाई और रोहित कुमार दोनों विद्युत के ही काम करते थे और तीसरे भाई सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। घटनास्थल पर धीरे धीरे ग्रामीण एकत्रित हो गए और आनन फानन में रोहित कुमार को सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन डॉ ने जैसे ही देखा तो मृत घोषित घोषित कर दिया।


इधर घटना के सूचना पर अम्बा थाना के पुलिस प्रशासन शव को कब्जे में लेकर,कागजी प्रक्रिया पुरा करते हुए पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। घटना के सूचना पर मृतक के परिजनों ने जैसे ही सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया और परिजनों को देखकर उस समय जो भी व्यक्ति थे आंसू नहीं रोक पायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...