⚡ ब्रेकिंग News

किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निशुल्क बीच का वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया आखिर कहां पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में,झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) गढ़वा द्वारा खरीफ मौसम 2026-27 के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत कांडी प्रखंड के किसानों के बीच कुल 25 क्विंटल अरहर तथा 45 क्विंटल मूंगफली के बीज का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कांडी प्रखंड के छह क्लस्टरों का चयन किया गया है। इनमें बलियारी, पतरिया, गाड़ाखुर्द, लमारी कला, खुटहेरिया तथा डूमरसोता शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम प्रकाश साहू ने बताया कि चयनित क्लस्टरों के किसानों को उनकी फसल के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लमारी कला एवं खुटहेरिया क्लस्टर के किसानों के बीच अरहर का बीज, जबकि गाड़ाखुर्द, बलियारी एवं डुमरसोता पतरिया क्लस्टर के किसानों के बीच मूंगफली के बीज का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य खरीफ फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। विभाग द्वारा पात्र किसानों की सूची तैयार कर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर बीज वितरण किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित कृषि कर्मियों एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों के संपर्क में रहकर समय पर बीज प्राप्त करें और खरीफ बुवाई का लाभ उठाएं।

आत्मा विभाग का मानना है कि निःशुल्क बीज वितरण से क्षेत्र में अरहर एवं मूंगफली की खेती का रकबा बढ़ेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...