⚡ ब्रेकिंग News

सोनपति महिला महाविद्यालय में पोस्टर का लोकार्पण, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, क्यूआर कोड से होगा पंजीकरण.

 

 



महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सोनपति महिला महाविद्यालय, महाराजगंज में पोस्टर लोकार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर महाराजगंज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडे, डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रिया दुबे, शुभम प्रजापति, सुष्मिता पटेल, सुमित्रा पांडे, तेज बहादुर वर्मा, राजीव द्विवेदी, राजकिशोर वर्मा, गायत्री पटेल, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...