ATH NEWS 11:-राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास के प्रांगण में 30 मई से 08 जून 2026 तक 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी ए टी सी - Xll कैंप के आज आठवें दिन विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह सभी एनसीसी कैडेट्स को पीआई स्टाफ के द्वारा पीटी करवाने के बाद क्लास लेकर सिटिंग ऑफ मैप फाइंडिंग नॉर्थ और फाइंडिंग ऑन पोजीशन के बारे में बहुत सारी जानकारी दिया गया। वहीं शनिवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गया जी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश सह पत्नी सुनीता गहलावत का इस प्रशिक्षण शिविर में आगमन हुआ। इनकी आगवानी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने किया, जहां उन्हें एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं गीता की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ब्रिगेडियर सभी एनसीसी कैडेट्स से रु- बरु होते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम अपने आप को किस तरह से फिट रख सकते हैं एवं आगे हम अपने आप को किस ओर ले जा सकते हैं ,इसके लिए यह कैंप काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होगा । उन्होंने कैडेट्स को आत्मनिर्भरबनने का गुर सिखाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को मोटिवेट करते हुए एसडी कैडेट्स के बीच कंपटीशन का आयोजन कराया जिसमें से कुछ कैडेट्स सलेक्ट हुए, जिन्हें अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने इस कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एनसीसी कैडेट्स में एसडी से एस यू ओ कौशल कुमार, एस डब्लू से यू ओ अंजली सिंह, पी आई से डी के वर्मा, ए एन ओ से अजीत कुमार सिंह तथा सिविल से सत्यनारायण गुप्ता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
पीआई स्टाफ के द्वारा संध्या में तरह-तरह के खेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
ए एन ओ एवं जीसीआई के द्वारा रात्रि में कल्चर प्रोग्राम का प्रेक्टिस भी कराया गया जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मौके पर बटालियन के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने बताया कि सभी बच्चे बहुत ही अच्छे तरीके से सभी प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे हैं, खासकर फायरिंग का अभ्यास भी बड़े ही उत्साह के साथ कर रहे हैं ,जिससे उन्हें आगे बड़े-बड़े कैंप में काफी सहायता मिलेगी। वहीं ब्रिगेडियर सर की अगवानी से सभी बच्चों के हौसले और भी बुलंद हुए हैं।
इस मौके पर 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के समस्त ए एन ओ, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह,प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रो अनुज कुमार,प्रो अंजू तिवारी, प्रो मेधावी प्रखर,प्रो सुनीता,प्रो रिनी,अक्षय सिंह,मुरली सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment