⚡ ब्रेकिंग News

प्रखंड मुख्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देश पर मतदाता का गहन पुनरीक्षण किया गया।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देश पर मतदाता का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ।बीडीओ राकेश सहाय के अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में पहले दिन 41 बीएलओ व चार सुपरवाइजर हिस्सा लिए।बीपीआरओ अंजनी कुमार प्रशिक्षण दिए। प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में एसआईआर को लेकर बीएलओ 30 जून से 29 जुलाई तक  घर घर जाकर फार्म देंगे साथ हीं बीएलओ को जानकारी दिया गया कि पाँच तरह के मतदाता जिसमें दोहरा पंजीकृत ,मृत ,सिफ्टेड ,अनुपस्थित से फार्म वापस नही लेना है। बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि तय समय के अंदर सभी कार्य पूर्ण करना है।


उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी योग्य मतदाता से रंगीन फोटो के युक्त आवेदन प्राप्त कर जांचोपरांत सभी आवेदन को ऑनलाइन करना है।साथ फार्म सुधार के लिए फार्म 8 भी प्राप्त करना है।मृत व सिफ्टेड मतदाता के लिए फार्म 7 प्राप्त करना है। बीडीओ ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को होगा ।प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक शाहिद अंसारी,नीतीश कुमार ,प्रवीण पाण्डेय ,यशवंत कुमार बीएलओ प्रमिला देवी ,जमशीदा बीबी ,इंद्रलोक देवी ,आँचल देवी ,सुजन्ति देवी ,मिनता देवी ,रीना देवी ,माया तिवारी ,संजू देवी सहित कई बीएलओ उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...