संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहार 14/6/2026 आज विश्व रक्तदाता दिवस के विशेष अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। गया जी (बिहार) स्थित 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।यह पूरा कार्यक्रम असीम उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), 29 वाहिनी स.सी.ब. के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस शिविर को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH), गया जी और 29 वाहिनी की चिकित्सा शाखा के संयुक्त तत्वाधान सहयोग में आयोजित किया गया था।
राष्ट्रसेवा के साथ-साथ मानव सेवा का संकल्प शिविर के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय गया जी और 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उच्च अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने पूरी मर्जी और उत्साह के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद बल के कार्मिकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा एक बेहद पवित्र काम है। इस पहल के जरिए समाज में परोपकार, आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का एक मजबूत संदेश दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस पूरे रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बल के कई वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी और बलकार्मिक मौजूद रहेअंजय रजक, द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय (वि.प्र), स.सी.ब. गया जी अबनीश यादव, उप कमांडेंट रवि भूषण, उप कमांडेंट, 29 वाहिनी डॉ. कन्नन हरिदास, उप कमांडेंट (चिकित्सा) चिकित्सा टीम की देखरेख में सभी जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से ब्लड डोनेशन कराया गया। एसएसबी के इस कदम की स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी काफी सराहना की है।

Post a Comment