महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायनपुर में सोमवार समय लगभग 12.30बजे को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतका की पहचान अंजलि प्रजापति (28) पत्नी संदीप उर्फ सोनू निवासी नारायनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजलि ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। *पिता के मर जाने के बाद बेटा बनता मालिक और माँ के मरने के बाद बेटा अनाथ होता है।*
जबाकि मृतका का पति अपने गरीबी के आलम में दो जून कि रोटी के लिए बाहर काम करके बच्चों का लालन पालन करता था।मृतका अपने दो बच्चों के साथ अपने आशियाने में पति के तनख्वाह का इंतजार करती रहती थी। जिससे मासूमों की पढ़ाई लिखाई और निवाला भी चला करता था।परिजनों ने जब उसे फंदे से लटकता देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
*अब इन पुत्री पीहू और बेटा रिशु कौन बनेगा अवलम्बन*
घटना की सूचना पर सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अंजलि अपने पीछे दो छोटे बच्चों—पुत्री पीहू और पुत्र ऋषु—को छोड़ गई है। मां की असमय मौत से दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिंदुरिया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment