⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास मे प्रशिक्षु सिपाही की हिट बेब मे दौड़ने के कारण हुई मौत.




रोहतास ब्यूरो अंगद ज़ी पाठक की रिपोर्ट.



डेहरी /रोहतास:-रोहतास जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच डेहरी स्थित बीसैप-2 कैंप में प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुए प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे समस्तीपुर जिले के चांदपुर धमौन के रहने वाले थे। 

जानकारी के अनुसार, डेहरी स्थित बीसैप-2 कैंप में मंगलवार को प्रशिक्षु जवानों की नियमित ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। दौड़ के दौरान तेज धूप और गर्मी के कारण पांच सिपाही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिपाही श्रीराम कुमार को गंभीर हालत में पटना एम्स रेफर किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...