⚡ ब्रेकिंग News

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल पर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए किया गया सामुहिक प्रार्थना एवं आरती.

 



सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास द्वारा प्रधानमंत्री जी के अब तक के सबसे लंबे और ऐतिहासिक कार्यकाल 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने तथा यशस्वी जीवन की लिए विशेष पूजा अर्चना, राष्ट्र के उज्जवल भविष्य एवं भारत के निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक प्रार्थना एवं भव्य आरती का आयोजन किया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बताया कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री जी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जिनका कार्यकाल अब तक का सबसे लंबा और ऐतिहासिक है, ये पहला अवसर है कि हम सब ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु होने के लिए पूजा, हवन और आरती का कार्यक्रम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने अपने संबोधन में संघ काल से लेकर  अब तक के कार्यकाल की गंभीरता से चर्चा किया, उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का अंतिम पायदान में बैठे लोगों के प्रति चिंता करना, इसी आधार पर ही आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर शिवनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी सोच और उनकी कर्मठता के आधार पर ही आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, जन जन के प्रति उनका सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का ही देन है कि भारत के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है।


भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री जी भारत में जिस तरह का कार्य कर रहे हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना बहुत जल्द सरकार होगा। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशि भूषण प्रसाद, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह उज्जैन, रजनीश कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, अभिषेक तिवारी, सत्यनारायण पासवान, कमलेश सिन्हा, संजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार, सन्नी चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, विनीत कुमार सोनी, विनोद चौबे, राकेश रंजन, कपिल देव चौधरी, सुशील सोनी, ऋतु राज उपाध्याय, माधुरी सोनी, छटु पाल, सुरेंद्र पांडेय, सूरज मेहता, विजय साहू, संजय कुमार, राम इकबाल सिंह, अशोक कुशवाहा, गीता पाण्डेय, मनीष साहू सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...