संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयूएसबीने अपने 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अपने त्रैमासिक न्यूज़लेटर सीयूएसबी टाइम्स' जनवरी - मार्च 2026 अंक का भव्य विमोचन किया। प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस विशेषांक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संपादक मोहम्मद मुदस्सीर आलम भी उपस्थित थे। अकादमिक उत्कृष्टता की झलक कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने न्यूज़लेटर के संपादन और प्रकाशन के लिए कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के कुशल मार्गदर्शन और संपादक मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह न्यूज़लेटर न केवल विश्वविद्यालय की गतिविधियों का दस्तावेज है, बल्कि सीयूएसबी के 'अकादमिक उत्कृष्टता' के पथ पर आगे बढ़ने का प्रतीक भी है। 32 पृष्ठों के इस विशेषांक में 27 फरवरी को आयोजित 17वें स्थापना दिवस समारोह को विशेष स्थान दिया गया है। समारोह में सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही और बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा जैसे गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। विविधतापूर्ण सामग्री का समावेश पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि न्यूज़लेटर में विश्वविद्यालय की तीन महीने की उपलब्धियों को विस्तृत रूप से कवर किया गया है।
राष्ट्रीय सम्मेलन: 'खेल विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा एवं नैतिकता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)' पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, जिसमें बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
अकादमिक एवं शोध: प्राध्यापकों की उपलब्धियां, जैसे—राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार, शोध अनुदान, प्रकाशित पुस्तकें और विभिन्न जर्नल्स में छपे शोध पत्र।
छात्र उपलब्धियां: विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप, फेलोशिप और राष्ट्रीय स्तर पर जीती गई विभिन्न प्रतियोगिताओं का विवरण।
समृद्ध कवरेज: राष्ट्रीय महत्व के दिवस, एलुमनाई मीट और कैंपस की विभिन्न गतिविधियों को चित्रों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मीडिया कोलाज: अंत में, विश्वविद्यालय की खबरों को विभिन्न समाचार पत्रों में मिली जगह का कोलाज प्रदर्शित किया गया है, जो सीयूएसबी के शानदार सफर को बयां करता है।
यह न्यूज़लेटर न केवल विश्वविद्यालय परिवार के लिए बल्कि बाहरी हितधारकों के लिए भी सीयूएसबी की त्रिमासिक प्रगति को जानने का एक बेहतरीन माध्यम है।

Post a Comment