ATH NEWS 11:-डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह तथा अकोढ़ी गोला प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती नीतू सिंह ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी, सफल व्यवसाई रहे अपने पूज्य पिता स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर 15 जून सोमवार को डेहरी के जखी बीघा स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब कैनल रोड डेहरी ऑन सोन में 11:00 से आयोजित आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य पिताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जाएँगी। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा एवं श्रद्धांजलि स्वरूप होगी।
डेहरी विधायक सोनू सिंह के पिताजी के पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन,100 से ऊपर टॉपर छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा नि:शुल्क टैब।
ATH NEWS 11
0

Post a Comment