⚡ ब्रेकिंग News

हत्या के प्रयास मामले में डोभी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त कन्हैया यादव गिरफ्तार।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS11GROUP

हत्या के प्रयास मामले में डोभी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त कन्हैया यादव गिरफ्तार सहयोगियों की तलाश तेज

बिहार के गयाजी जिला अंतर्गत डोभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कामयाबी फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत हासिल की है।

(​क्या है पूरा मामला)

​जानकारी के अनुसार, बीते 24 फरवरी 2036 को पीड़िता (वादिनी) द्वारा डोभी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद को लेकर आरोपी कन्हैया यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़िता और उनके परिवार के सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए थे। ​इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डोभी थाना में कांड संख्या-54/26 (दिनांक-24/2/2026 दर्ज कर अनुसंधान (जांच) शुरू की गई थी। कांड दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश बना रही थी। इसी क्रम में डोभी थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मामले के मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया गया।

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान।

​नाम:- कन्हैया यादव

​पिता का नाम: -मिश्री यादव

​पता:- ग्राम- अंगड़ा, थाना- डोभी, जिला- गया।

​डोभी थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में शामिल अन्य सह-आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही वे सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...