⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सिकरिया मोड़ बस स्टैंड से देशी कट्टा के साथ सासाराम का बदमाश गये दबोचाये।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP:- गयाजी पुलिस और एसटीएफ बोधगयाजी  की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर थाना क्षेत्र के सिकरिया मोड़ बस स्टैंड के पास से एक शातिर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 देशी कट्टा और 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी रोहतास जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

​गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम:--

​मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 24/05/2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिकरिया मोड़ बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। ​सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में रामपुर थानाध्यक्ष सहित रामपुर थाना के पुलिसकर्मी और एसटीएफ के जवानों को शामिल किया गया।

​पुलिस को देख भागने लगा आरोपी:--

​गठित टीम जैसे ही सिकरिया मोड़ बस स्टैंड के पास पहुंची, वहां खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ियों को देखकर तेजी से भागने लगा। हालांकि, मुस्तैद सशस्त्र बल के जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।

​नाम:- राजन कुमार

​पिता का नाम:- शारदा प्रसाद गौड़

​पता: -नूरनगंज बौलिया रोड (वार्ड नंबर-32), थाना- नगर थाना सासाराम, जिला- रोहतास।

​तलाशी में मिला कट्टा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

​जब पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक राजन कुमार की विधिवत तलाशी ली, तो उसके पास से 01 देशी कट्टा और 01 मोबाइल बरामद हुआ। बरामद हथियार के संबंध में जब पुलिस ने उससे वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

​इस संबंध में रामपुर थाना में कांड संख्या-299/26 (दिनांक-24/05/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​गिरोह का पता लगाने में जुटी पुलिस।

​पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी राजन कुमार से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस गिरोह से जुड़ा है और गया में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने या किसे हथियार सप्लाई करने आया था।

​बरामदगी की सूची।

​देशी कट्टा:- 01

​मोबाइल फोन:- 01

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...