⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा मंत्री का डेहरी के टाइगर हाउस में हुआ भव्य स्वागत व सम्मान ।

 


  ATH NEWS 11:-बिहार सरकार के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का  डेहरी के पाली रोड स्थित टाइगर हाउस में बहुत-बहुत स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां पर टाइगर हाउस के प्रोपराइटर, समाजसेवी ,भाजपा नेता सह लेट्स इंस्पायर बिहार के शाहाबाद के कोऑर्डिनेटर अश्विनी सिंह द्वारा पारंपरिक रूप से पगड़ी, अंग वस्त्र, बुके एवं तलवार भेंट कर मंत्री का सम्मान व स्वागत किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में शहर के शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा नेता व गण मान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर  शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को  राष्ट्र रत्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आनंद सिंह, प्रशांत सिंह, अरविंद भारती, समरेंद्र कुमार समीर ,संजय कुमार, दीपक कुमार, उमेश शुक्ला, अनिल शर्मा सहित प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह , सिमल सिंह, आलोक सिंह ,प्रो उदय प्रताप सिंह उर्फ विमल सिंह ,  मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रो देवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, आयान खान सहित कई गणमान्य लोगों ने मंत्री को अंग वस्त्र , बुके एवं फूल माला देकर स्वागत किया । मौके पर भाजपा नेता बबल कश्यप ,अजय सिंह, अवधेश अहीर , प्रो कन्हैया सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह के दौरान बिहार के वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा में निजी विद्यालयों की भूमिका, तथा शिक्षा के क्षेत्र में डेहरी में होने वाले संरचनात्मक कार्यों  तथा शिक्षा के क्षेत्र में बिहार में नए आयाम स्थापित करने के बारे में चर्चा हुई। वह शिक्षा मंत्री ने बिहार में वित्त रहित संस्थाओं के शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए जल्द ही सरकार द्वारा उनके हित में उनके मांगो पर विचार करने का  आश्वासन दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...