संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वजीरगंज थाना पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग का परिचय देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24/05/2026 की सुबह करीब 03:00 बजे वजीरगंज थाना की पुलिस टीम वारंटी की गिरफ्तारी के लिए ग्राम केनारचट्टी में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध सामान छिपाने की नीयत से उसे पास की परती जमीन पर फेंककर भागने लगा। मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पीले कपड़े में लिपटा था कट्टा और कारतूस पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार उर्फ राकेश कुमार उर्फ बिक्कु पिता- सुधीर प्रसाद, निवासी- केनारचट्टी, थाना वजीरगंज, जिला गया) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जब उसके फेंके गए सामान की विधिवत तलाशी ली गई, तो पीले रंग के कपड़े में लिपटा हुआ 01 देशी कट्टा और 05 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के संबंध में अभियुक्त पुलिस के सामने कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सका।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
नाम- राजेश कुमार उर्फ राकेश कुमार उर्फ बिक्कु
पिता का नाम: सुधीर प्रसाद
पता:- ग्राम- केनारचट्टी, थाना- वजीरगंज, जिला- गया
बरामदगी:-
देशी कट्टा: -01
जिंदा कारतूस: 05
मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी इस मामले को लेकर वजीरगंज थाना में कांड सं0-28/26, दिनांक-24/05/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Post a Comment