⚡ ब्रेकिंग News

बोधगया हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, 4 महिलाओं समेत 7 आरोपी गए दबोचाये।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS 11GROUP 

गयाजी पुलिस ने तत्परता और त्वरित कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हुए बोधगया थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड का महज़ 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 4 महिलाओं समेत कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या अवैध संबंध के विवाद को लेकर की गई थी।

(​क्या है पूरा मामला)

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सड़क किनारे एक तरकुल (ताड़) के पेड़ के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बोधगया और बोधगया थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए घटनास्थल को तुरंत सील संरक्षितकिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ANMCH), गया भेज दिया। ​इस घटना के संबंध में बोधगया थाना में कांड संख्या-287/26 दर्ज कर अनुसंधान जांचशुरू की गई थी।

​एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में बोधगया थानाध्यक्ष, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और गया पुलिस की तकनीकी शाखा टेक्निकल सेल  के एक्सपर्ट्स शामिल थे।

​विशेष टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस आसूचना संकलनऔर वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए जाल बिछाया। नतीजा यह रहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना में शामिल 7 आरोपियों को धर-दबोचा।

​अवैध संबंध के कारण हुई हत्या

​पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से नाराज होकर महिला के परिजनों ने साजिश रची और मृतक को बहाने से बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

​गिरफ्तार आरोपियों की सूची:-

​पकड़े गए आरोपियों में रामपुर थाना-बोधगयाजी , जिला-गयाजी के रहने वाले निम्नलिखित पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं:

​गुलाजार मांझी (पिता- शिवनाथ मांझी)

​चंदन मांझी उर्फ नीरू मांझी (पिता- अशोक मांझी)

​विजय मांझी (पिता- स्वर्गीय उपेन्द्र मांझी)

​04 महिला अभियुक्त जिनके परिजनों से मृतक का संबंध था

​गया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस घटना में शामिल कुछ अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी बचे आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...