⚡ ब्रेकिंग News

कांडी में जमकर की आतिशबाजी और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर किया खुशी का इज़हार आखिर क्यों आइए जानते हैं ख़बर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और ममता बनर्जी की करारी हार का असर झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया। कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे एवं हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाजार में जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया।इस मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे ने कहा कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खिलाफ जनादेश दिया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि विनोद बिहारी दुबे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा ने बंगाल में नया इतिहास रचा है।जश्न के दौरान कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने विपरीत परिस्थितियों में बंगाल में संघर्ष किया। हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बंगाल की हार से स्पष्ट हो गया है कि अब देश में विकास की राजनीति ही चलेगी।मौके पर ये रहे मौजूद:उत्सव के दौरान मुख्य रूप से कांडी मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह व ललन पासवान, मुखिया ललित बैठा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, मीडिया प्रभारी ब्रज किशोर लाल, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे। वहीं हरिहरपुर मंडल से महामंत्री निर्मल विश्वकर्मा, रमाकांत मेहता, हरिनन्दन दुबे, दिलीप सिंह, मीडिया प्रभारी रिशु सिंह, ईश्वरी मेहता, सिद्धेश्वर दुबे सहित युवा कार्यकर्ता कारू सिंह, दीपक सिंह एवं अन्य कई भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...