⚡ ब्रेकिंग News

परैया हत्याकांड का खुलासा, देशी कट्टा और कारतूस के साथ मुख्य आरोपी रौशन कुमार दबोचाये।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-​गया। वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने परैया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक मुख्य अभियुक्त, रौशन कुमार को गिरफ्तार जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद।

​क्या था मामला:-

​बीते 19 अप्रैल 2026 को परैया थाना अंतर्गत ग्राम उपरहुली टोला के पास मुख्य सड़क पर अवधेश सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 115/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी गया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।

​विशेष टीम और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने डेल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में छापेमारी कर अभियुक्त रौशन कुमार (पिता- दिलीप विश्वकर्मा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने अवधेश सिंह की हत्या की थी।

​गोबर के उपलों में छिपाया था हथियार ​अभियुक्त की निशानदेही पर जब उसके घर की तलाशी ली गई, तो पुलिस दंग रह गई। रौशन ने हत्या में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस एक झोले में लपेटकर, मिट्टी के अंदर गोबर के उपलों (गोइठा) के नीचे छिपा कर रखा था। पुलिस ने हथियार को विधिवत जब्त कर लिया है।

​अग्रतर कार्रवाई जारी:-

​हथियार बरामदगी के मामले में डेल्हा थाना में अलग से कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। साथ ही, इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

​बरामदगी का विवरण:-

​देशी कट्टा: 01

​जिंदा कारतूस: 01

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...