⚡ ब्रेकिंग News

​वियतनाम राष्ट्रपति का गया दौरा ,महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था के बीच कार्यक्रम संपन्न।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी 5 /5/2026 को आज वियतनाम के माननीय राष्ट्रपति का गया आगमन अत्यंत गरिमामय और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं स्वागत के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ​भव्य एवं पारंपरिक स्वागत गया हवाई अड्डे पर आगमन के पश्चात, माननीय राष्ट्रपति का स्वागत जिलाधिकारी, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति महोदय विश्व प्रसिद्ध महाबोध मंदिर पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत पारंपरिक और सम्मानपूर्वक तरीके से किया गया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

​वियतनाम मोनेस्ट्री का भ्रमण:---

​महाबोधि मंदिर में दर्शन के उपरांत, राष्ट्रपति महोदय वियतनाम मोनेस्ट्री (Vietnam Monastery) भी गए। वहां वियतनामी परंपराओं के अनुसार उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने मोनेस्ट्री के भिक्षुओं से संवाद किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।

​सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम:---

​सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। जिलाधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की निगरानी की। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरा दौरा:

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...