⚡ ब्रेकिंग News

प्रेमी जोड़ी की शादी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हुआ सम्पन्न।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 

प्रेमी जोड़ी की शादी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हुआ सम्पन्न।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक प्रेमी जोड़े की शादी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माँ सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर शुक्रवार को हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। भवनाथपुर थाना के दारिदह गाँव निवासी  23 वर्षीय  साजन पासवान व कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गाँव  निवासी 20 वर्षीय मौसम कुमारी की शादी सम्पन्न हुआ।मालूम हो कि उक्त दोनों हीं प्रेमी जोड़े पिछले कुछ महीनों से रिलेशन में थे।दोनों ने बताया कि हमलोग बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं।वर व कन्या ने जन्मतिथि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किये जिसके बाद सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित समिति की ओर से शादी का प्रमाण पत्र दिए गए।दोनों पक्षों की ओर से तीन तीन गवाह भी प्रमाण पत्र पर  अपना हस्ताक्षर बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...