⚡ ब्रेकिंग News

विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और विश्वस्तरीय म्यूजियम 22 हजार एकड़ में बनेगा 'मगध टाउनशिप'- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी.






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी बोधगया में 1/5/2026 को ​गयाजी और बोधगया के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गयाजी और बोधगया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर और बोधगया मठ में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के लिए भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की और अधिकारियों को इसका खाका तैयार करने के निर्देश दिए। ​औद्योगिक और शहरी विस्तार की रूपरेखाबिहार को समृद्ध बनाने के विजन को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। साथ ही, 22 हजार एकड़ में 'मगध' नाम से एक आधुनिक टाउनशिप बसाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य 20 नवंबर 2026 तक राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। ​शिक्षा और रोजगार पर जोर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिहार के नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेके दिए जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए 'विशिष्ट मॉडर्न स्कूल' बनाए जाएंगे, जहाँ उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में निर्मित 30 प्रतिशत सामानों की खरीद स्वयं सरकार करेगी ताकि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिले।

​सुरक्षा और सुशासन का संकल्प-

कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रतीकात्मक लहजे में कहा, जो कानून तोड़ेगा, उसका पिंड दान किया जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने मठ की जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का भी भरोसा दिलाया। जनसमस्याओं के निवारण के लिए अब महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर अनिवार्य होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...