संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11 GROUP :-दिनांक 1/5/2026 को गयाजी बेलागंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, गैंगरेप के 5 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में सुलझा मामला गयाजी पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पाँचों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
क्या था पूरा मामला----
बीती 1/5/2026 को गया-पटना पैसेंजर ट्रेन बेलागंज के पास नेयामतपुर हॉल्ट से पहले चैन पुलिंग के कारण रुकी थी। इसी दौरान एक युवती गलतफहमी का शिकार होकर ट्रेन से नीचे उतर गई। जब तक वह संभलती, ट्रेन खुल चुकी थी। युवती जब सुनसान रास्ते से पैदल जा रही थी, तभी ट्रेन से ही उतरे दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और रेलवे ट्रैक के पास बधार में ले गए। वहाँ उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की सक्रियता और SIT का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। इसमें बेलागंज, चाकंद और चंदौती थाना के प्रभारियों सहित तकनीकी शाखा के विशेषज्ञों को शामिल किया गया।
घटनास्थल पर तत्काल डॉग स्क्वाड और FSL की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पाँचों दरिंदों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:--
अंकित कुमार (अक्ल बिगहा, बेलागंज)
राहुल कुमार (काली स्थान कोरमा, बेलागंज)
अभिषेक कुमार (बेलागंज)
अमरेन्द्र कुमार उर्फ मथुरा यादव (हरिगाँव, बेलागंज)
उपेन्द्र कुमार उर्फ भूटा (उटा मानपुर, जहानाबाद)
कड़ी सजा की तैयारी---
गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस इस मामले में 'स्पीडी ट्रायल' कराकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वैज्ञानिक पद्धति से जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
बरामदगी:- 05 मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त
थाना कांड संख्या:- 260/26, दिनांक- 02/05/2026.

Post a Comment