⚡ ब्रेकिंग News

चार दिनों से लापता युवक का खेतों में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

 


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 03/05/2026 नबीनगर थानाक्षेत्र के चार दिनों से लापता युवक पियुष कुमार को खेत से मिला शव। युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में दिग्गी पोखराही रेलवे क्रॉसिंग के पास एक खेत शव बरामद हुआ। घटना की सूचना जैसे परिजनों को मिला की घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दिग्गी गांव निवासी विजय सिंह के बीस वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप हुई।

28 अप्रैल को घर से शादी समारोह में गांव के पास ही गया था, देरी होने के चलते घर पर मोबाइल से बात भी किया कि एक जगह और जाना है, उसके बाद घर पर लौटेंगे। लेकिन समय बहुत बितने के बाद घर वापसी नहीं किया तो घर मोबाइल पर बात करना चाहा तो मोबाइल बंद बताया। तो परिवार वाले को किसी अनहोनी की आशंका होने लगा। बहुत खोजबीन करने से पता नहीं चला तो नबीनगर थाना आकर गुमशुदगी होने का मामला दर्ज कराया। इसी बीच नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्यंजय कुमार पाण्डेय ने स्थिति को गंभीरता देखते हुए उन्हें भी खोजबीन अपने स्तर से पता लगाना शुरू किया तो इसी बीच नबीनगर स्टेशन के समीप दिग्गी पोखराही गांव के बगल में एक खेत पड़ा हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। परिवार और ग्रामीणों की आशंका है कि हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

इधर मामले के स्थिति को गंभीरता से देखते हुए थानाध्यक्ष मृत्यंजय कुमार उपाध्याय ने प्रत्येक बिन्दुओं पर पहल करना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्या का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा। और अपराधी जहां भी रहें‌ खोज निकाला जाएगा और किसी को भी वक्सा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...