संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी आमस थाना औरंगाबाद मार्ग पर नौगढ़ (आमस थाना) के समीप निजी बस 'जय मंगला' (BR 02 PC 4706) के कर्मियों ने सरकारी बस के चालक और संवाहक के साथ बेरहमी से मारपीट की और सरकारी राजस्व की राशि लूट ली।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 7/4/2026 को निगम की बस (BR 02 PC 2633) औरंगाबाद से गया की ओर आ रही थी। शाम लगभग 6:10 बजे जब बस नौगढ़ के पास सवारी उतारने के लिए रुकी, तभी निजी बस के संवाहक सुनील कुमार सिंह (पिता स्व. पुकार सिंह, निवासी नगमा, गुरुआ) ने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सरकारी बस को आगे से घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने चालक संतोष कुमार और संवाहक अश्विनी कुमार को बस से नीचे खींच लिया और अभद्र गालियां देते हुए हमला कर दिया। पीड़ित चालक संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके जेब में रखे निगम के राजस्व के लगभग ₹3,000 से ₹4,000 छीन लिए गए। हमले में चालक संतोष कुमार (पिता स्व. महेंद्र यादव) को गंभीर चोटें आई हैं। उनके कान से खून बहने लगा और शरीर के आंतरिक हिस्सों में गहरी चोट लगी है। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर "जान से मारने की धमकी" देते हुए फरार हो गए।
पुलिसिया कार्रवाई,:-
घायल चालक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आमस में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज (ANMMCH) रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 128/26 दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी (S.I.) अखिलेश कुमार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (190, 126, 115, 132, 303, 352, 351) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment