⚡ ब्रेकिंग News

सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक व्यक्ति की हुई मौत, आखिर कहां? आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत के भेलवाखाड़ी टोले में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलवाखाड़ी टोले में मनरेगा योजना के तहत शिव राम के घर से रामध्यान राम के घर तक मिट्टी मोरम सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। सड़क निर्माण के दौरान सड़क किनारे की जमीन को लेकर रामध्यान राम और उनके पाटीदार जोखन राम के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को जोखन राम किसी रिश्तेदारी में विवाह कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान रात में सड़क निर्माण कार्य के नाम पर कथित रूप से उनकी जमीन पर भी मिट्टी गिरा दी गई। शनिवार को घर लौटने के बाद जब उन्होंने अपनी जमीन पर मिट्टी गिरा हुआ देखा तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में संतोषी देवी, नीतीश कुमार, बादल कुमार, आकाश कुमार, प्रियंका तथा प्रियंका के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी लोग रात में ही हरिहरपुर पुलिस के पास पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल भेजा। वहीं जोखन राम (लगभग 50 वर्ष), पिता गांगु राम की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। उन्होंने रामध्यान राम, सुदीप राम जो झारखंड पुलिस में हजारीबाग में कार्यरत हैं, राधेश्याम, चंदन राम, मुन्ना राम, सूरज कुमार, रंजीत कुमार, भीम राम, डीलर शारदा देवी तथा आंगनबाड़ी सेविका चंदा देवी सहित अन्य कई लोगों पर सामूहिक हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सुदीप राम झारखंड पुलिस में हजारीबाग में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...