संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक 12/4/2025 को होम्योपैथी के संस्थापक डॉo सैमुअल हैनिमैन की जयंती डॉo नरेश मिश्रा के आवास पर अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉo हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष अवसर पर चिकित्सा जगत की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे.
डॉoआदित्य नारायण
डॉoअरविंद तिवारी
डॉoसंजीव मिश्रा
डॉoप्रमोद पाठक
डॉoकिशोरी प्रजापति
डॉoआर.के. तिवारी
उपस्थित सभी चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के योगदान को याद किया और चिकित्सा क्षेत्र में उनके सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर चर्चा की।धूमधाम से मना जन्मोत्सव।
श्रद्धांजलि सभा चिकित्सकों ने पुष्प अर्पित कर डॉo हैनिमैन को किया याद।

Post a Comment