⚡ ब्रेकिंग News

सीयूएसबी में सहज योग महोत्सव का आयोजन कुलपति ने दिया आधा घंटा रोज फिटनेस डोज का मंत्र।


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 'सहज योग महोत्सव' के तहत एक विशेष योगाभ्यास सत्र का भव्य आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सेल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​योग से ही संभव है स्वस्थ मन और मस्तिष्क ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि भारत योग की जननी है और यह प्राचीन परंपरा विश्व भर में विख्यात है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए मिल्खा सिंह खेल परिसर में उपस्थित जनसमूह को 'आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज' का मंत्र दिया। कुलपति ने साझा किया कि यदि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया जाए, तो शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी चुस्त-दुरुस्त रहता है।​वैश्विक और राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहभागिता ​विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह आयोजन बोधगया सहजयोग केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव (8-12 अप्रैल 2026) का हिस्सा था। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ​थाईलैंड की मिस जेन सैहन: उन्होंने सत्र को वैश्विक पहचान दी और फिटनेस के प्रति अपने विचार साझा किए। ​मयूर धात्रक विशिष्ट वक्ता उन्होंने सहज योग के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि श्री माता निर्मला देवी द्वारा स्थापित यह पद्धति आंतरिक शांति, आत्म-साक्षात्कार और आध्यात्मिक संतुलन के लिए वर्तमान जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है।

​श्रीमती सुषमा विजयवर्गीय (इंदौर) एवं श्रीमती नीता भूतिया महाराष्ट्र इन्होंने योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। ​आयोजन टीम और गणमान्य उपस्थिति ​यह कार्यक्रम एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. उषा तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच का सफल संचालन विधि विभाग की सुश्री विजय लक्ष्मी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार आयोजन सचिव और डॉ. पिंटू लाल मंडल का विशेष योगदान रहा।

​इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार, डॉ. मंगलेश कुमार मंगलम, प्रो. आशीष कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...