गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड के बलियारी गाँव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तिथि बढ़ाने पर यज्ञ स्थल की तैयारी अंतिम चरण में है । 18 अप्रैल को जल यात्रा से लेकर 23 अप्रैल को पूर्णाहुति तक की सभी तैयारी अंतिम चरण पर है । श्रद्धालुओं को लगातार निमंत्रण दिया जा रहा है यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध जल , शौचालय, ठहरने की व्यवस्था , प्रसाद की व्यवस्था के साथ साथ पूरे परिसर में लाइट की व्यवस्था की गई है। यज्ञ के उपलक्ष्य में सभी देवी देवता के मंदिर का रंग रोगन और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है इसी दौरान आयोजन कमिटि की ओर से यज्ञ शाला में कार्य कर रहे कारीगर और मंदिर में काम कर रहे पेंटर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु से आग्रह किया है कि श्री श्री 1008 त्रिदंड स्वामी के शिष्य तपोमूर्ति श्री सुंदरराज यतिराज महाराज के सानिध्य में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भी शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

Post a Comment