गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -थाना क्षेत्र के सुंडीपुर स्थित कोयल नदी पुल पर कांडी के तीन युवकों के साथ मारपीट करने व पैसा व सोने का चैन लूटने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि पीड़ित ब्यक्तिओं द्वारा मिले आवेदन के आधार पर जाँच पड़ताल के बाद मामला दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 33 /26 के प्राथमिकी अभियुक्त सुंडीपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसमें अजय चौधरी ,अमित चौधरी व चंदन चौधरी शामिल है। कांडी निवासी निरंजन कुमार ,विवेक प्रकाश व कुश कुमार थाना को दिए आवेदन में कहा है कि हमलोग 10 अप्रैल की लगभग 12 बजे रात्रि में हैदरनगर पलामू से अपनी निजी वाहन से अपने घर कांडी आ रहे थे कि सुंडीपुर कोयल नदी पुल पर कुछ लोग पेड़ की डाली से रास्ता जाम कर खड़े थे। रुकने के बाद हमलोगों के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए और मेरे पास यानी निरंजन कुमार से 70 हजार नगद पैसा व विवेक प्रकाश से सोने का चैन छीन लिए। घायल निरंजन ने बताया कि मुझे पुल के ऊपर से कोयल नदी में फेकने के लिए बोल रहे थे।कुछ लोग हमलोगों का पीछा पंसा पेट्रोल पंप के आस पास से कर रहे थे।सभी ने पुलिस को बताया कि हमलोग किसी तरह जान बचाकर कांडी पहुंचे हैं।सभी तीन घायल युवकों को चेहरा व माथा में गम्भीर चोट आई है।घायल युवकों ने सुंडीपुर के रहने वाले 6 लोगों के ऊपर नामजद व 30 -40 अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है।जिसमें अमित चौधरी ,चंदन चौधरी , मुकेश चौधरी ,पुरषोत्तम चौधरी , करण ठाकुर व बोली साव शामिल हैं।पुलिस अन्य दूसरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment