⚡ ब्रेकिंग News

मगध विश्वविद्यालय के MCA कोर्स को मिली AICTE की मान्यता, कुलपति ने दी बधाई।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-बोधगयाजी मगध विश्वविद्यालय (MU) ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के बोधगया परिसर स्थित आर्यभट्ट ब्लॉक में संचालित कंप्यूटर विज्ञान विभाग के MCA मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस कोर्स को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद AICTE ने अपनी आधिकारिक मान्यता दे दी है।

​सत्र यह मान्यता शैक्षणिक सत्र 2026–27 से प्रभावी होगी।

​सीटें: इस कोर्स में कुल 60 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। ​प्लेसमेंट AICTE की मान्यता मिलने से अब छात्रों के लिए बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर बढ़ जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर एस.पी. शाही ने कहा कि उनके तीन वर्षों के कार्यकाल की यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह कोर्स विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। ​विश्वविद्यालय में उत्साह कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत था। इस सफलता पर कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार मंगलम और डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर प्रमोद कुमार चौधरी सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...