महराजगंज:-विकासखंड सिसवा के गोपाला स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मेडल पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, जिससे उनके चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।
विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता ने 88.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उजाला प्रजापति ने 87.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्पिता शर्मा ने 84.66% अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।
मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश गुप्ता ने सभी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देने की है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment