थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत देईसांड़ बाजार के पास अचानक अज्ञात आधा दर्जन से अधिक बाइक पर सवार लोगों ने विद्युत संविदाकर्मियों पर हमला कर दिया। खराब लाइट ठीक कर पॉवर हाउस लौट रहे दो संविदाकर्मियों को आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस हमले में दोनों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
थाल्हापार निवासी श्रीकांत राव ने इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगी कृष्णकुमार यादव (निवासी खोरिया) के साथ बानपुर फीडर आपूर्ति क्षेत्र से विभागीय कार्य पूरा कर देईसांड़ उपकेंद्र लौट रहे थे।
भोगीपुर पुलिया के पास पहुंचते ही दो अलग-अलग बाइकों पर सवार आधा दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बिजली विभाग के जिलाध्यक्ष रामसकल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ बस्ती जिला कार्यकारिणी जैसा कि आप सभी लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि कल दिनांक 16/4/2026 को साम लगभग 3.20 बजे के लगभग कुछ अराजक तत्वों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मारा-पीटा गया है जिसमें संगठन द्वारा यफ आई आर दर्ज कराने के लिए पहले लालगंज थाने पर पहुंचे जहां से यह कहा गया कि जहां मारपीट किया गया है वह महुली थाने में पढ़ रहा है इस लिए आप सभी लोग महुली थाने पर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करायें महुली थाने पर पहुंचे तो वहां पर यह जानकारी दी जाती है कि आप लालगंज थाने में जाकर मुकदमा पंजीकृत करायें उसके बाद दोनों थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और यह निर्णय हुआ है कि महुली थाने में ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा चोटिल कर्मचारियों की डाक्टरी परीक्षण नाथनगर ब्लांक में चल रहा है सूचना जारी किया जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है अतः आप सभी लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि आज मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है तो आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में बनकटी सबस्टेशन पर पहुंचने की कृपा करें।

Post a Comment