⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी केंद्रीय कारा और शेरघाटी जेल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मचा हड़कंप।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP​:-गयाजी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जेलों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान चलाया गया। गया के केंद्रीय कारा और शेरघाटी जेल में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई।

​1. केंद्रीय कारा में आधी रात को एक्शन ---

​दिनांक 16/04/2026 की मध्य रात्रि (करीब 11:55 बजे) नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा, गया में छापेमारी शुरू की। 

इस टीम में:-

​प्रोबेशनर पुलिस पदाधिकारी 

​अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), सदर ​SDPO-01 एवं SDPO-02 

​निकटवर्ती थानों के पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में बल शामिल थे।

​2. शेरघाटी कारा में सुबह की दबिश ---

​केंद्रीय कारा के बाद, आज दिनांक 17/04/2026 के प्रथम प्रहर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 के नेतृत्व में शेरघाटी जेल में भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान में भी स्थानीय थानों की पुलिस और विशेष टीम सक्रिय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...