⚡ ब्रेकिंग News

​गया पुलिस की बड़ी सफलता बेलागंज में बालू माफियाओं के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक, 11 ट्रैक्टर जप्त।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.




Ath news 11:-आज दिनांक 16/4/2026 को गयाजी जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक एस एस पी गया के कड़े निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत आज बेलागंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

​फल्गु नदी के तट पर घेराबंदी-----

16 अप्रैल 2026 को बेलागंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बरैनी घाट स्थित फल्गु नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत पुलिस उपाधीक्षक (वि०व्य०) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में खान निरीक्षक सहित कई थानों चंदौती, चाकंद, मेन, पाईबिगहा, खिजरसराय,की पुलिस और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

​भागने की कोशिश हुई नाकाम----

एक गिरफ्तार।

जैसे ही विशेष टीम ने बरैनी घाट की घेराबंदी शुरू की, पुलिस को देखकर घाट पर भगदड़ मच गई। खनन में लगे लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध बालू लदे कुल 11 ट्रैक्टर डाला सहित जप्त कर लिए। इस दौरान एक अभियुक्त संदीप कुमार (पिता- मिथलेश यादव, निवासी बथानी कटारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

​पुलिस की चेतावनी----

इस मामले में बेलागंज थाना में कांड संख्या 237/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने बालू माफियाओं को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

​गिरफ्तार अभियुक्त:-संदीप कुमार नीमचक बथानी

​बरामदगी:- 11 ट्रैक्टर बालू लदे हुए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...