⚡ ब्रेकिंग News

संदिग्ध मौत पर हुई बवाल, पुलिस की समझाइश के बाद हुआ अंतिम संस्कार.




महराजगंज :-कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के टोला लखनपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे गांव में हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, इलाहावास निवासी जितेंद्र मौर्य कुछ दिन पहले सड़क किनारे गंभीर हालत में घायल मिले थे। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां फेंका गया था। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव गांव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई।

एएसपी सिद्धार्थ और सीओ अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे और लगातार परिजनों से वार्ता करते रहे। करीब दो दिन की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद शनिवार देर शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

इसके बाद शव को श्रीनगर के पास घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में बृजमनगंज थाने में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

       प्रभारी महराजगंज

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...