थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP -: लालगंज, बस्ती -:लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास हरखौलिया उर्फ मटियरिया के सिवान में सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज पछुआ हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और कई बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।
आग बुझाने के प्रयास में 20 वर्षीय आकाश (पुत्र राम आशीष) बुरी तरह झुलस गए। वह ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें तुरंत CHC कुदरहा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। उनके ट्रैक्टर के कुछ हिस्से भी जल गए।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी भी बालू में फंस गई, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।
इस आग में पिल्लू, हरिश्चंद्र, शिव नारायण, दयाराम, रामवृक्ष, घनश्याम, सत्येंद्र, सदानंद, इंदल, राम सजन, नरेंद्र, सचिन, शेखर, दीनानाथ, बुझारत और दीपक समेत कई गांवों के दर्जनों किसानों की फसलें जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
साल भर की मेहनत राख होने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रशासन से किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग उठ रही है।

Post a Comment