⚡ ब्रेकिंग News

पंचायत से पार्लियामेंट तक गूंजा नारी शक्ति का स्वर, महराजगंज में भव्य सम्मेलन .

पंचायत से पार्लियामेंट तक गूंजा नारी शक्ति का स्वर, महराजगंज में भव्य सम्मेलन .


महराजगंज:-13 अप्रैल 2026। विकास भवन सभागार में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक – निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी रहीं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने गंभीरता और रुचि के साथ देखा।

मुख्य अतिथि श्रीमती चारू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दौर महिलाओं के सशक्तिकरण का स्वर्णिम काल है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार से जुड़ी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि अब नारी शक्ति केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाओं को अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ सजग रहते हुए साहस के साथ आगे आना होगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सम्मान समारोह, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। यह पल उपस्थित महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, महिला थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक गण, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...