⚡ ब्रेकिंग News

कोतवाल साहब की देखे हिम्मत, बेखौफ हो लिया ऑनलाइन घुस..

कोतवाल साहब की देखे हिम्मत, बेखौफ हो लिया ऑनलाइन घुस..


ATH NEWS 11:-चित्रकूट में कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल को लाइन हाजिर कर दिया गया है. पटेल साहब ने ऑनलाइन रिश्वत ले ली. ओवरलोड ट्रक वाले के पास कैश नहीं था. उसने थानेदार जी की थर्ड पार्टी को ऑनलाइन पैसा भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने के बाद प्रभारी निरीक्षक पर 90 हजार रुपये ऑनलाइन एक दुकानदार के खाते में मंगवाने का आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से श्याम प्रताप पटेल को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया।


इस प्रकरण ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार ऑनलाइन लेनदेन का आरोप लगने से मामला अधिक गंभीर हो गया है। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


सदर कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में कोतवाली का कामकाज अस्थायी रूप से अन्य अधिकारियों द्वारा संभाला जा रहा है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। विभागीय जांच जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...