थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज/बस्ती जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसकी माँ ने बगल के गांव के पांच युवकों पर अपहरण की कोशिश, शारीरिक शोषण के प्रयास और वीडियो बनाकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 2 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 बजे की है। किशोरी घर के पास गंदा कपड़ा फेंकने गई थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन दबोच लिया।
आरोपियों ने किशोरी को घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता की माँ का कहना है कि उन्होंने घटना के अगले ही दिन यानी 3 अप्रैल को कुदरहा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की माँ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस चौकी पर लाई और फिर छोड़ दिया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित परिवार ने 12 अप्रैल को फिर से थानाध्यक्ष लालगंज को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। किशोरी और उसकी माँ ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की अपील की है।


Post a Comment