⚡ ब्रेकिंग News

रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए मजदूर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर गई दौड़।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर  ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव व पंचायत में एक बार फिर रोज़गार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए एक मजदूर की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। मझिगावां निवासी उपेंद्र गुप्ता (49 वर्ष), पिता माधु साह की मृत्यु शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित काल्दा अस्पताल में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपेंद्र गुप्ता छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले (पूर्व में जांजगीर-चांपा) स्थित वेदांता पावर प्लांट के सिंघीतराई इकाई में कार्यरत थे। 14 अप्रैल की दोपहर प्लांट में बॉयलर के हाई प्रेशर स्टीम पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। उपेंद्र गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। रविवार सुबह शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने बेटे, भतीजे और मित्र के अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल दिखा।

मृतक अपने पीछे पत्नी, वृद्ध मां, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सोन नदी के श्रीनगर घाट पर किया गया।

इस घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...