⚡ ब्रेकिंग News

अतीक अहमद की 10 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति जो नौकरों-बदमाशों के नाम पर खरीदी.

अतीक अहमद की 10 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति जो नौकरों-बदमाशों के नाम पर खरीदी.



ATH NEWS 11:-माफिया अतीक अहमद की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अतीक ने 10 हजार करोड़ रुपए तक की बेनामी संपत्तियां अपने नौकरों और गैंग के बदमाशों के नाम पर खरीद रखी थीं।

अधिकारियों के मुताबिक अतीक ने ज्यादातर जमीन-जायदाद अपने करीबियों के नाम करवाई ताकि जांच से बच सके। अब इन सभी बेनामी संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है।


परिवार का हाल:----

अतीक अहमद के कुल 5 बेटे थे। तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद रंगदारी और अपहरण के केस में लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली अहमद उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में झांसी जेल में है।


चौथे और पांचवें नंबर के बेटे अहजम और आबान अतीक की हत्या के वक्त नाबालिग थे। इन्हें पहले राजरूपपुर चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में रखा गया था। अक्टूबर 2023 में दोनों को अतीक की बहन शाहीन अहमद को सौंप दिया गया। शाहीन का घर चकिया स्थित अतीक के घर से करीब 3 किलोमीटर दूर हटवा गांव में है। शुरुआत में यहां पुलिस सुरक्षा थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।


जांच एजेंसियां अब अतीक के नेटवर्क और बेनामी संपत्ति की कड़ियां जोड़ रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...