गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय, कांडी के मुख्य द्वार पर कॉलेज कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय को अनुदान राशि की सूची से बाहर किए जाने के विरोध में आक्रोशित कर्मियों ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यों अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय को जानबूझकर अनुदान की सूची से बाहर रखा गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी इसी अनुदान राशि के भरोसे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पोर्टल की तकनीकी जांच और अनुदान में हुई कटौती पर पुनर्विचार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक आग्रह पत्र भी जारी किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रो. आशुतोष कुमार मिश्र, प्रो. शोभा मिश्रा, प्रो. रेखा पाठक, प्रो. बबन चौबे, प्रो. उमाशंकर कुमार, प्रो. सत्येंद्र पाठक, प्रो. विकास विमल अलखनाथ तिवारी, सतीश कुमार, विकास प्रजापति, जंग बहादुर यादव, पंकज पांडेय, शिवनाथ राम ,व मनोज राम सहित अन्य महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Post a Comment