⚡ ब्रेकिंग News

सीयूएसबी के चार पूर्ववर्ती छात्रों को प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री फेलोशिप हुआ प्राप्त।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय सीयूएसबी के चार पूर्ववर्ती छात्रों का बिहार सरकार की प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए चयन हुआ है। इस फेलोशिप को प्राप्त करने वाली छात्रों में बिमलेश भगत (विकास अध्ययन विभाग), सौरभ कुमार सिंह पर्यावरण अध्ययन विभाग), दीपिका कुमारी  विकास अध्ययन विभाग और नेहा कुमारी  समाजशास्त्रीय अध्ययन विभागशामिल हैं। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों ने सफल छात्रों को बधाई दी है। इस उपलब्धि पर  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि यह बिहार में अपनी तरह की पहली फेलोशिप है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी चार पूर्व छात्राएं इस कार्यक्रम के लिए चयनित हुई हैं। साथ ही, यह शासन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक शानदार अवसर है।

जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना (सीएमएफएस), आईआईएम बोध गया के सहयोग से, एक दो वर्षीय कार्यक्रम है, जिसे पेशेवरों को शासन और विकास में योगदान देने के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में 121 फेलोज़ को विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में नियुक्त किया जाता है, जहां उन्हें ₹80,000 से ₹1,50,000 तक मासिक अनुदान दिया जाता है। इसमें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और जमीनी स्तर का अनुभव शामिल है। इसके तहत पब्लिक पॉलिसी और गुड गवर्नेंस में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। 

यह फेलोशिप एक विशिष्ट और प्रभावशाली कार्यक्रम है, जिसे उन प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है जो सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व करना चाहते हैं और 2047 तक विकसित बिहार की रूपरेखा बनाने में योगदान देना चाहते हैं। इसमें आईआईएम बोध गया से कठोर शैक्षणिक प्रशिक्षण को राज्य सरकार के भीतर व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ा गया है।  यह कार्यक्रम पारंपरिक कक्षा से आगे बढ़कर कार्य करता है एवं  फेलो नीति निर्माण के सिद्धांतों को सीखते हैं और उन्हें तुरंत वास्तविक परिस्थितियों में लागू करते हैं। उन्हें उच्च प्रभाव वाले कार्यालयों में नियुक्त किया जाता है, जहां वे वरिष्ठ निर्णयकर्ताओं को नीति निर्माण, कार्यान्वयन और मूल्यांकन में सहयोग करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...