⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को रिश्वत लेते निगरानी टीम ने दबोचा।

रोहतास में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को रिश्वत लेते निगरानी टीम ने दबोचा।


राजपुर /रोहतास :- आज दिनांक 24.04.2026 को रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत  राजपुर प्रखंड में आज निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी को 10,000 रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया।


सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित तरीके से जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग अब मामले की आगे की जांच कर रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...