ATH NEWS 11 :-गुजरात के नडियाद में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, हाईवे पर केंद्रीय जीएसटी विभाग ने एक ट्रक को रोका था, जिसके बिलों में कुछ तकनीकी विसंगतियां पाई गई थीं। मामले को रफा-दफा करने के एवज में विभाग के दो अधिकारियों ने व्यापारी से 20 लाख रुपये की डिमांड की।
कैसे हुआ खुलासा: व्यापारी ने शुरुआत में पैसे देने की हामी तो भर दी, लेकिन इसकी सूचना तुरंत गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को दे दी। तय सौदे के मुताबिक, 10-10 लाख की दो किस्तों में भुगतान होना था। जैसे ही ट्रक चालक पहली किस्त के 10 लाख रुपये लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


Post a Comment