⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, कला के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये अभिनेता एवं लेखक संजय कुमार अम्बष्ट राष्ट्रीय पुरस्कार कलम के जादूगर वेनीपुरी सम्मान से नावाजे गये

शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, कला के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये अभिनेता एवं लेखक संजय कुमार अम्बष्ट राष्ट्रीय पुरस्कार कलम के जादूगर वेनीपुरी सम्मान से नावाजे गये


मधुबनी:-19 अप्रैल.नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रिय साहित्य समुह के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, पौधा वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर एवं शहर के बाहर से आये पचास साहित्यकारों को एवं दस पत्रकारों को भी अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पौधा देकर  सम्मान से सम्मानित किया गया।प्रथमसत्र  रामवृक्षवेनीपुरी जी जीवन पर विचार विमर्श हुआ जिसकी अध्यक्षता डा. राजीव रंजन जी बेनीपुरी जी के नाती द्वारा द्वारा संपन्न हुई मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरूण कुमार साह  जी रहे. धन्यवाद ज्ञापन संस्था की राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो पुष्पा गुप्ता द्वारा किया गया। दीप प्रजालान गान छंदों के महारथी दरभंगा से आए हुए  डॉ बिनोद कुमार हँसोड़ा ने गाकर सभा में चार चांँद लगा दिए ।


राष्ट्रपति एवं राजपाल द्वारा सम्मानित डॉ. मीना कुमारी परिहार मान्य ने मंच का संचालन एवं स्वागत गीत गान किया । सरस्वती वंदना सुप्रिया सोनी  ने गई जिसे सभी श्रोताओं.ने भूरी -भूरी प्रशंसा की। शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण एवं कला के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये अभिनेता एवं लेखक श्री संजय कुमार अम्बष्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार  कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान डॉ. मीणा कुमारी परिहार एवं संस्था की अध्यक्षा डॉ. रेखा शर्मा के द्वारा  सम्मानित किया गया।इसके तहत उन्हें प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, माला एवं भव्य मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. श्री अम्बष्ट को कला, साहित्य, एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्व में भी सैकड़ो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका.श्री अम्बष्ट मधुबनी में सरकारी सेवा में कार्यरत हैँ.दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ। जिसका संचालन उमेश राज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा स्नेहा ने किया। जिसमें डा. हरि किशोर प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार सत्यन, सुप्रिया सोनी, उमेश राज, डा. मीना परिहार, जगदीश शर्मा. रामवृक्ष राम चकपुरी, संस्था के राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं विशिष्ट अतिथि डाँ बिनोद हंसोडा़.विशिष्ट अतिथि मिन्टु कुमार झा, पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र, प्रिय रंजन किशोर प्रसाद, श्री उत्तम कुमार शर्मा, डा. सिगबतुल्लाह हमिदी. विशिष्ट अतिथि डा. राजेन्द्र प्रसाद आरा, विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार वर्मा, संजय कुमार अम्बष्ट मधुबनी, विशिष्ट अतिथि प्रो देवव्रत अकेला,मीरा भारती, डा,.दिनेश प्रसाद सिन्हा, रामेश्वर भोजपुरिया वैशाली, रघुनाथ मुहब्बतपुरिया मोतीपुर,कृष्ण कुमार, संजय कुमार अमबष्ठ,प्रो  पुष्पा गुप्ता ,अजीत कुमार ,डा. जगदीश शर्मा एवं मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक-से-बढकर-एक रचनाएं सुनाई इस कार्यक्रम की व्यवस्था संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार शर्मा द्वारा संपन्न की गयी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...