⚡ ब्रेकिंग News

ग्रामीणों ने महज 15 दिन में बनाया बस्ती के मनोरमा-कुआनो संगम पर बांस पुल,आवागमन हुआ सुगम।


थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।


ATH NEWS 11 GROUP -: बस्ती जिले के लालगंज थाना छेत्र में लालगंज में मनोरमा-कुआनो संगम पर बना बांस का पुल।बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में मनोरमा और कुआनो नदी के संगम तट पर ग्रामीणों के सहयोग से एक बांस का पुल तैयार किया गया है। इस पुल का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे कुदरहा तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप यादव उर्फ राजा भैया ने मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया।

इस पुल के निर्माण से लालगंज के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में खुशी है। जगन्नाथपुर, चंदरपुर, मसुरिहा, गोसाई पुरवा समेत कई गांवों के लोगों के लिए अब लालगंज तक आवागमन सुगम हो गया है। बांस का यह पुल बनने से इन गांवों से लालगंज की दूरी भी काफी कम हो गई है।

पुल के निर्माण कार्य में बंटी, चंदन, अजीत यादव, दुर्गा, नकुल और विपिन अग्रहरि सहित कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी के सामूहिक प्रयास से 15 दिनों के भीतर पुल का निर्माण पूरा हुआ। इससे पैदल यात्रियों के लिए लालगंज पहुंचना अब और आसान हो गया है, जिसकी क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...