संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-आज दिनांक 18/2/2026 को पटना रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराध मुक्त रेल परिसर के संकल्प के साथ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत पटना रेल पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त रूप से एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 17 और 18 फरवरी 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान में मोबाइल चोरी, नशा तस्करी और छिनैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान लाखों की कीमत का सामान बरामद किया,
मोबाइल 09 विभिन्न कंपनियों के टचस्क्रीन फोन कीमत लगभग ₹1,35,000)
मादक पदार्थ-79 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹5,53,000
शराब 8.320 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत लगभग ₹15,000
बड़ी कार्रवाइयों का विवरण--
1. मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/06 के पास घेराबंदी कर 09 संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के 09 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों में पवन कुमार, इशु कुमार, लक्की कुमार, अजीत कुमार, रमेश कुमार, बर्जुन पासवान, चन्दन ठाकुर, राकेश कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं। इनमें से कई अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
2. भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी गई 18 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12658 ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में छापेमारी की गई। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जनरल कोच से दो सगे भाइयों, अरुण कुमार चौबे और नन्दन कुमार चौबे (निवासी भोजपुर), को दो ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा गया। बैग खोलने पर उसमें से 79 किलो गांजा बरामद हुआ।
3. शराब तस्करी पर लगाम
प्लेटफॉर्म संख्या 01 से मुकेश सिंह नामक व्यक्ति को 8.320 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का काला चिट्ठा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्यों पर पहले से ही पटना, समस्तीपुर और बेउर थानों में चोरी, छिनैती और धोखाधड़ी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। रेल थाना पटना जंक्शन ने इनके विरुद्ध कांड संख्या 90/26, 92/26 और 93/26 के तहत BNS और NDPS एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व निम्नलिखित अधिकारियों ने किया:
राजेश कुमार सिन्हा (पु०नि० सह रेल थानाध्यक्ष, पटना जं०)
शंकर अजय पटेल (प्रभारी निरीक्षक, RPF पटना जं०)
सहित GRP और RPF के अन्य उप-निरीक्षक और सिपाही।
إرسال تعليق