संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP:-गयाजी 18/2/ 2026 को
गयाजी जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज अहले सुबह जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने चाकन्द थाना क्षेत्र के ग्राम मंदौल के समीप फल्गु नदी में बड़ी छापेमारी की।
बड़ी बरामदगी जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से अवैध खनन में संलिप्त 10 ट्रैक्टरों को जप्त किया है।
भारी जुर्माना पकड़े गए वाहनों और अवैध गतिविधियों पर कुल 18 लाख 20 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में शामिल सभी वाहन चालकों, मालिकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।एवं फरवरी माह में अब तक 54 लाख दंड अधिरोक्त किए गए हैं।
إرسال تعليق