⚡ ब्रेकिंग News

पटना जंक्शन पर मोबाइल-लैपटॉप चोर गिरोह का RPF और रेल पुलिस ने किया भंडाफोड़, अभियुक्तों को दबोचा।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP :-पटना जंक्शन  रेल पुलिस थाना पटना जंक्शन की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर (आर०ओ०बी० के नीचे) छापेमारी कर रेल पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के 8 शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

​तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 08 टचस्क्रीन (स्मार्टफोन) मोबाइल और एक स्लेटी रंग का HP कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया है।

​दर्ज मामले का विवरण:-

​कांड/प्राथमिकी संख्या: 497/26 (रेल थाना पटना जंक्शन)

​घटना की तिथि:- 03 सितंबर 2026

​मामला दर्ज होने की तिथि: 04 सितंबर 2026

​वादी (शिकायतकर्ता): स०अ०नि० (ASI) सुचित कुमार, रेल थाना पटना जंक्शन

​मामले के अनुसंधानकर्ता (Investigating Officer): एस०आई० (SI) अजीत कुमार, रेल थाना पटना जंक्शन

​ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) एवं 112(2)

​गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

​संजय कुमार जयसवाल (32 वर्ष), पिता:- स्व० राजकिशोर जयसवाल, निवासी: जमुनापुर पंचित बैठिका, वार्ड-71, थाना- मालसलामी, जिला- पटना।

​मो० फिरोज (19 वर्ष), पिता: मो० विरू, निवासी:- अमदार, वार्ड नं0-09, सबौर, जिला- भागलपुर।

​सतीश कुमार (19 वर्ष), पिता: विनोद पंडित, निवासी: सहरामपुर, थाना- नौबतपुर, जिला- पटना।

​गौतम कुमार (20 वर्ष), पिता:- विजय महतो, निवासी: जमुनापुर पंचित बैठिका, वार्ड-71, थाना- मालसलामी, जिला- पटना।

​चन्दन कुमार (19 वर्ष), पिता: नरेश यादव, निवासी:- लालसी बिगहा, वार्ड नं0-04, थाना- कलपा, जिला- जहानाबाद।

​विवेक कुमार (19 वर्ष), पिता:- निरंजन चौधरी, निवासी:- बैरुणतर, वार्ड नं0-09, थाना- हिलसा, जिला- नालंदा।

​चुन्नु कुमार (19 वर्ष), पिता:- सतेन्द्र राम, निवासी:- राजाबाजार (पिलर नम्बर-70, मोहनी गली), थाना- हवाईअड्डा, जिला- पटना।

​मिथलेश ठाकुर (45 वर्ष), पिता:- लक्ष्मी ठाकुर, निवासी:- खगड़ी बिगहा, थाना- परैया, जिला- गया।

​बरामद सामान (मालमसरूका)

​टचस्क्रीन मोबाइल, 08 अदद

​लैपटॉप, 01 (HP कंपनी, स्लेटी रंग)

​पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...